{"_id":"a9a049d4b9de055661d47272748760e4","slug":"the-school-is-open-begin-studies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गए स्कूल, पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गए स्कूल, पढ़ाई शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Fri, 31 Oct 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक गोलाबारी के चलते बंद हो चुके दर्जनों स्कूल नियंत्रण रेखा पर शांति के बाद फिर से खुलने लगे हैं। स्कूलों में पढ़ने-पढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अब स्कूलों में आने लगे हैं। पढ़ाई शुरू होने से विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावक भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन
उधर, नियंत्रण रेखा पर पाक सेना की गोलाबारी के सीधे निशाने पर स्थित कई स्कूलों के शिक्षक अभी भी पूरी तरह सतर्कता बरतते हुए बच्चों को खुले में ज्यादा देर नहीं बैठने की सलाह दे रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में पाकिस्तानी सेना द्वारा इसी महीने के शुरू में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी शुरू की गई थी।
विज्ञापन
करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे, जिनमें एक बच्चा स्कूल जाते समय गोलाबारी में घायल हो गया था और एक युवती की मौत हो गई थी। पाक सेना द्वारा दागे जाने वाले कई गोले स्कूलों के आसपास गिरे थे, जिसके चलते लोगों ने अपने बच्चों को स्कूलों में भेजना बंद कर दिया था और दर्जनों स्कूल बंद हो गए थे।
विज्ञापन