{"_id":"5e4ff6d63b9067c4f313567763429219","slug":"the-person-s-death-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Thu, 06 Nov 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बुधवार को रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले के मंडी क्षेत्र का निवासी औरंगजेब शहर की बेला कालोनी में अपने ससुराल आया हुआ था। मृतक के भाई ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब दो बजे औरंगजेब को ससुराल के कुछ सदस्यों ने उसे कमरे में बेहोश पाया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक के भाई जावेद इकबाल ने बताया कि पिछले काफी समय से उसका अपनी पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहा था। कई बार दोनों में झगड़ा भी हुआ था। करीब एक हफ्ता पहले पत्नी झगड़ा कर अपने मायके लौट आई थी। चार दिन पहले ही मृतक अपनी पत्नी को लेने राजोरी आया था। बुधवार को औरंगजेब ने फोन पर अपने भाई को बताया था कि ससुराल के सदस्य उसे परेशान कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत उसे मार डाला गया है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए मृतक के भाई ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह लोग हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन