फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The performance of students

बारिश के बाद स्कूल में घुसा गंदा पानी

Thu, 19 Feb 2015 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 19 Feb 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
The performance of students

कन्याओं के सरकारी मिडिल स्कूल में नाले का गंदा पानी घुसने से आक्रोशित छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सुबह कक्षाएं लगते ही मूसलाधार बारिश होने से नाले का गंदा पानी स्कूल परिसर में घुस गया। गुस्साई छात्राओं ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


छात्रा नसीम अख्तर, नसरीन बेगम, आरती कुमारी, संतोष देवी आदि ने बताया कि कई वर्षों से हमें इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। जब भी बारिश होती है, बस स्टैंड से निकलने वाले नाले का पानी स्कूल में घुस आता है। आलम यह होता है कि गंदा पानी कमरों तक पहुंच जाता है। इस संबंध में हेड मास्टर शाहबाज खान ने बताया कि वह कई बार विभाग के अधिकारियों को लिखित में बता चुके हैं। जब भी बारिश होती है तो नाले का पानी स्कूल में घुस जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed