{"_id":"f048353b7c838fe9b4cce7490d6c3f07","slug":"the-performance-of-auto-drivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो चालकों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 08 Mar 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
शहर के खांडली क्षेत्र से पुराने बस अड्डे जाने वाले आटो चालकों ने शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आटो चालकों ने पुलिस और प्रशासन पर मनमर्जी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके पास खांडली से पुराने बस अड्डे जाने का वाया गुज्जर मंडी वाला परमिट है, लेकिन पुलिस उन्हें मंडी के बजाए सीमा मोड़ से डन्नीधार वाली सड़क से बस अड्डे जाने के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन
डन्नीधार वाली सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि वहां आटो चलाने से बहुत नुकसान होता है। प्रदर्शनकारी चालकों का नेतृत्व कर रहे रियाज अहमद, आफताब, बिलाल आदि ने बताया कि उस सड़क पर जाने से यात्रियों को भी बहुत दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
जिन लोगों को मंडी क्षेत्र में जाना होता है, उन्हें नए पुल पर ही उतारना पड़ता है। इसके बाद वहां से करीब आधा किलोमीटर सफर पैदल तय करने के बाद लोग मंडी पहुंचते हैं।
आटो चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही प्रशासन ने उनके साथ न्याय करते हुए उन्हें परमिट अनुसार नहीं चलने दिया तो वह उग्र प्रदर्शन करेंगे।