{"_id":"46bbb4dcd389ce96047ae9e6addefb4b","slug":"the-government-opened-a-front-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 27 Mar 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीड बेस कार्य कर रहे कर्मियों ने वीरवार को राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए जल्द उन्हें स्थायी किए जाने की गुहार लगाई। ऑल जेएंडके ट्रेड यूनियन के बैनर तले आयोजित विरोध प्रदर्शन में पीएचई, बिजली, पीडब्ल्यूडी विभागों के नीड बेस कर्मियों ने भाग लेकर सरकार से जल्द स्थायी करने के गुहार लगाई।
शहर के चिल्ड्रेन पार्क में कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए कड़ा रोष प्रकट किया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष गफूर डार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से वह सरकारी विभागों में रह कर जनता की सेवा करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले आठ दस महीनों से हमें वेतन भी नहीं मिला है, फिर भी हमने अपने काम में कभी कोताही नहीं बरती है। लेकिन नई गठबंधन सरकार ने उन्हें स्थायी करने के लिए कोई घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
उन्होंने नई सरकार भी भेदभाव और पक्षपात का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा और पीडीपी ने चुनाव से पहले हमसे वायदे किए थे कि सत्ता में आते ही हमें पक्का करने के लिए कोई ठोस पालिसी बनाई जाएगी, लेकिन अभी तक ऐसी कोई पालिसी कहीं नजर नहीं आई है।
अंत में कर्मियों ने एडीसी को ज्ञापन सौंपा और गुहार लगाई कि वह उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएं।