{"_id":"da235156fc7c832f2c5f15607bc87fa9","slug":"the-fire-killed-five-animals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पांच पशुओं की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाकोट तहसील के धर्मसाल गांव में वीरवार की देर रात करीब दस बजे शार्ट सर्किट से पशुशाला में भीषण आग लग गई, जिससे पांच पशुओं की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
हजारों रुपये की घास और अन्य सामान भी जल कर राख का ढेर बन गया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी वैद्य प्रकाश के घर के साथ सटी पशुशाला में अचानक आग लग गई। पीड़ित परिवार के कुछ सदस्यों ने देखा कि लकड़ी की बनी पशुशाला धू-धू कर जल रही थी।
विज्ञापन
जिससे पशुशाला में सोए पांच पशुओं की जलकर मौत हो गई। पुलिस को सूचितकिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग को सूचित किया और स्वयं आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद कालाकोट से दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। पीड़ित व्यक्ति वैद्य प्रकाश के घर में भी आग पहुंच गई थी, जिससे वहां भी कुछ नुकसान हुआ है।
पीड़ित ने करीब दो लाख से भी अधिक का नुकसान होने की बात कही है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। भाजयुमो के ब्लाक अध्यक्ष सुनील वर्मा ने मौके का दौरा कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिलाया है।