{"_id":"d7b4e6acc332afeaaa032acfbf0bdc88","slug":"the-drivers-were-taught-lessons-of-traffic-rules-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों को पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों को पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 14 Jan 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
यातायात विभाग की तरफ से 26 वें सड़क सुरक्षा दिवस के तीसरे दिन मंगलवार को सुंदरबनी नगर के मुख्य बस अडडे पर वाहन चालकों, सहचालकों और आम लोगों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
शिविर का आयोजन सनातन धर्म सभा के प्रधान प्रमुख ट्रांसपोर्टर अश्वनी शर्मा ने करवाया, जिसमें एआरटीओ राजोरी शम्मी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। वाहनों को तेज गति में न चलाएं। वाहन में तेज आवाज में म्यूजिक न बजाएं।
विज्ञापन
इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें, जिससे हर वक्त दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहे। उन्होंने कहा कि वाहनों को ओवरटेक करते समय आगे और पीछे चलने वाले वाहनों का भी पूरा ध्यान रखें ।
विज्ञापन