{"_id":"57deeca34f1c1b0e4ea82abb","slug":"the-demonstration-for-the-release-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की रिहाई के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की रिहाई के लिए किया प्रदर्शन
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
RAjouri
- फोटो : PTI
बुधवार को हुए राजोरी बवाल के बाद पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय के युवक को गिरफ्तार किया था। उस युवक की रिहाई की मांग को लेकर जवाहर नगर में शाम पांच बजे से लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
भारी संख्या में समुदाय के लोगों ने सड़क जाम करते युवक की रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिला पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि पुलिस मासूम युवकों को पकड़कर उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह पहुंचे।
उन्होंने प्रदर्शन कर लोगों को भरोसा दिया कि पकड़े गए युवक के केस की फिर से जांच की जाएगी। अगर युवक पर लगे आरोप गलत साबित होते हैं तो युवक को जल्द से जल्द छोड़ दिया जाएगा। एसएसपी राजेश्वर सिंह आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया और रास्ते को बहाल किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर युवक को जल्दी नहीं छोड़ा गया तो वो उग्र प्रदर्शन करेंगे।