फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The city lifted the hail

महामाई के जयकारों से गूंज उठा शहर

Wed, 29 Mar 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो,राजोरी/पुंछ/सुंदरबनी
ब्यूरो,राजोरी/पुंछ/सुंदरबनी Updated Wed, 29 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
The city lifted the hail
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला

राजोरी और पुंछ में मंगलवार को चैत्र नवरात्र शुरू होते ही मंदिरों में मां के भक्तों की भीड़ उमड़ी। भारी संख्या में भक्तों ने मां के चरणों में शीष झुकाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन


राजोरी के पलमा स्थित संतोषी माता मंदिर, जवाहर नगर स्थित भोली माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ मां के नवरात्रों का शुभारंभ हुआ। अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित कर भक्तों ने मां से सुख शांति व समृद्धि की कामना की। मां के चरणों में शीष झुका कर भक्तों ने आशीर्वाद पाया।
विज्ञापन


शहर के अन्य मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। लोगों ने अपने घरों में साख लगाकर नवरात्रों के शुभ अवसर की शुरुआत की।  दोपहर बाद मां के सत्संग का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर नगर स्थित भोली माता के मंदिर में आयोजित सत्संग में भारी संख्या में मां के भक्तों ने भाग लिया। भोली मां के भक्त दिलबाग कपूर महाराज ने मां के जयकारों से भक्तों निहाल किया। मां के गुणगान कर जीवन में सफल बनाने व परिवार में सुख शांति पाने के लिए भक्तों को प्रेरित किया। रात को मां के जागरण में भी भक्तों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पलमा स्थित मां संतोषी के मंदिर में जागरण में मां भक्तों ने भजनों से सबका मन मोह लिया।

पुंछ में भी चैत्र मास के प्रथम नवरात्र पर माता के मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं आज खेती बोने और घट स्थापना करने के समय में देरी से महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूजन का समय देरी से होने पर मंदिरों में शाम तक लोगों का आना जाना लगा रहा।

मंगलवार तड़के से ही जिले भर में हर तरफ  नवरात्र की धूम दिखाई देने लगी थी। सूरनकोट के गांव धुंधक स्थित काली माता मंदिर, गांव चंडक स्थित मां चंडिका मंदिर के अलावा पुलस्त नगरी में स्थित जेल दुर्गा मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, संतोषी माता मंदिर में काफी भीड़ रही।

मुख्य बाजार स्थित प्राचीन कालिका मंदिर में भक्तों का रेला देखने को मिला। वहां मुंह अंधेरे ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं भी काफी थीं, हाथों में पूजा की सामग्री लिए मंदिर में पहुंच गई थीं। मां के दर्शन पूजन करने के उपरान्त भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच घट स्थापना करने और खेती बोने के उपरान्त महिलाएं भी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए आने जाने लगी थीं। इस दौरान कालिका मंदिर में सुबह दुर्गा सप्तशती की कथा का भी शुभारंभ किया गया।


सुंदरबनी में नवरात्र के पहले दिन लोगों में भारी उत्साह दिखा। सुबह से ही भारी संख्या में लोग माता के मंदिरों में विशेष पुजा अर्चना के लिए पहुंचना शुरू हो गए। जिससे मंदिरों में भारी भीड़ लगी रही। सुंदरबनी नगर के सुनीता माता शक्ति संस्थान में यहां नवरात्रों के दौरान प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होता है। वहां पर नवरात्रों के शुरू होते ही निरंतर जय मां, अंबे जय जगदंबे का अखंड पाठ शुरू हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों के माता के मंदिरों में नवरात्रों के दौरान चलने वाले कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed