{"_id":"b7260ac6502b8ac64157d752d7d5907c","slug":"the-army-was-called-in-school-furniture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने स्कूल में भेंट किया फर्नीचर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने स्कूल में भेंट किया फर्नीचर
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी स्थित सेना के एस आफ स्पेड डिवीजन की ओर से शहर के पठानमोडा स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को फर्नीचर भेंट किया गया। इस सिलसिले में स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैन्य अधिकारियों के अलावा अभिभावक और वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सैन्य अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सेना ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में मदद करती रहती है।
स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाई में कोई असुविधा न हो इसके लिए सेना हमेशा प्रयास करती है। इस प्रकार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। वहीं बच्चों के अभिभावकों और स्कूल के शिक्षकों ने सेना के इस कदम की सराहना करते हुए इसे एक लाभदायक कदम करार दिया।
विज्ञापन