{"_id":"21f77a981c4743f9cd4d3b7c94c2440e","slug":"the-army-sent-to-children-educational-tour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 20 Feb 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले के एलओसी के पास बसे गांवों के बच्चों के दल को सेना द्वारा आपरेशन सद्भावना के तहत एजूकेशन टूर पर भेजा गया है।
विज्ञापन
23 छात्रों और दो शिक्षकों के दल को वीरवार को राजोरी स्थित सेना की 25 इंफेंटरी डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल सरणजीत सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों सहित बच्चों के अभिभावक व विभिन्न क्षेत्रों के सरपंच उपस्थित रहे। छह दिवसीय इस टूर के दौरान बच्चे देश की राजधानी दिल्ली व आगरा में कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे।
इस दौरान बच्चे ताजमहल, विभिन्न स्कूलों, कालेजों, साइंस व कल्चरल म्यूजियमों को करीब से देखने के अलावा कई उच्च स्तरीय सीविल व सैन्य अधिकारियों से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन