{"_id":"f8036780a6cd63b9caf0174b112e4631","slug":"the-army-aware-about-safe-driving-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में किया जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 22 May 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में जागरूक करने के लिए सेना ने जागरूकता शिविर आयोजित किया।
विज्ञापन
जिले की थन्नामंडी स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन द्वारा क्षेत्र के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शिविर में भारी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वहीं इस अवसर पर एआरटीओ शम्मी शर्मा ने ड्राइविंग करते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
उन्होंने ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग हरगिज न करने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक सड़क हादसे मोबाइल के प्रयोग से ही होते हैं।
इसके अलावा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग और बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। रैश ड्राइविंग से परहेज करने की बात कहते हुए कहा कि रैश ड्राइविंग भी जानलेवा हादसों का कारण बनती है।
विज्ञापन
वहीं इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल मंजूर अहमद ने सेना द्वारा इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने पर सेना के प्रति आभार प्रकट करते हुए इसे लाभदायक बताया।
विज्ञापन