{"_id":"5744b7404f1c1ba22c691145","slug":"the-army-and-the-people-insisted-on-solidarity","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना और अवाम में एकजुटता पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना और अवाम में एकजुटता पर दिया जोर
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Wed, 25 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ ब्रिगेड के नए कमांडर ब्रिगेडियर एएस पिंडारकर का जम्मू-कश्मीर अलीगढ़ सोसाइटी ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। ब्रिगेडियर पिंडारकर ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों द्वारा गठित इस सोसाइटी ने नगर के डाक बंगले में कार्यक्रम आयोजित किया था। इसके मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर पिंडारकर थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रोफेसर मुसारफ हुसैन शाह और सचिव डाक्टर शमीम बांडे ने की। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने पुंछ ब्रिगेड और पुंछ की जनता के बीच आपसी सहयोग और एकजुटता की बात कही। कहा कि पुंछ ब्रिगेड को हर प्रकार से प्रकार से सहयोग किया जाता रहेगा। कमांडर ने कहा कि मैं पहले भी पुंछ में सेवाएं दे चुका हूं। यहां के लोगों के प्रति मेरे दिल में पूरा आदर है और हम मिलकर समाज और देश के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन