{"_id":"a61c8dde89c4e36b832672dc37d91204","slug":"tax-evasion-busy-plaza-shutter-break-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यस्त चौक पर शटर तोड़ उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यस्त चौक पर शटर तोड़ उड़ाया लाखों का माल
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
Updated Sun, 21 Dec 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ चोरी की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। व्यस्त ओमाड़ा मोड़ पर चोरों ने शुक्रवार की रात एक दुकान के शटर तोड़ डाले और उसके अंदर रखा सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दो दिन पहले ही इसी इलाके में एक ही रात पांच दुकानों में चोरी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुबह राधा स्वामी जनरल स्टोर के मालिक जितेंद्र कुमार ने सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर आधा खुला हुआ है। उसके ताले टूटे हुए हैं और अंदर सामान भी बिखरा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। दुकान के अंदर जाकर पाया कि उसका गल्ला भी तोड़ा गया है और नकदी गायब है।
विज्ञापन
पुलिस ने फॉरेंसिक लैब की टीम को मौके पर बुलाया। मौके से फिंगर प्रिंट भी लिए गए और कुछ महत्वपूर्ण सबूत भी जुटाए गए। दुकान से नकदी व सामन चोरी हुआ है। उसका मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ओमाड़ा मोड़ से आगे ही पंचैरी के लिए रास्ता जाता है। वीरवार रात को भी इसी क्षेत्र में चोरों ने पांच दुकानों में चोरी की। दो महीने पहले भी पंचैरी मार्ग पर एक ही रात में एक दर्जन दुकानों में चोरों ने सेंध लगाई थी। दोनों मामलों को पुलिस हल नहीं कर सकी।
लोगों के अनुसार पुलिस पुराने मामलों को हल नहीं कर सकी और चोरों का हौसला बुलंद हो गया। इसके कारण व्यस्त ओमाड़ा मोड़ पर भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।