{"_id":"632c0e72f8af5a7787567336","slug":"tata-sumo-met-with-accident-in-rajouri-eight-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri Accident: टाटा सूमो सड़क से फिसलकर पलटी, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri Accident: टाटा सूमो सड़क से फिसलकर पलटी, आठ लोग घायल
Thu, 22 Sep 2022 01:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:04 PM IST
सार
राजोरी में टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
Rajouri Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी में एक सड़क हादसे में आठ लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि राजोरी में टाटा सूमो सड़क से फिसलकर पलट गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुफलियाज से राजोरी की ओर जा रही टाटा सूमो मैगी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचित किया गय। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
एसडीपीओ थानामंडी डॉ. इम्तियाज अहमद ने पुलिस दल के साथ अस्पताल का दौरा किया और घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। संबंधित थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन