फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   take action against wrong doer

सौहार्द खराब करने वालों पर हो कार्रवाई

Tue, 22 Dec 2015 01:52 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
take action against wrong doer

जल्द ही माहौल खराब करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। भाजपा, भाजयुमो सहित अन्य हिंदू संगठनों के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को एसएसपी राजेश्वर सिंह और डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज अशोक कुमार अत्री से मुलाकात की।

विज्ञापन


भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा व भाजयुमो के राज्य उपाध्यक्ष रंजीत तारा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सत्त शर्मा, बजरंग दल के सचिव करण ठाकुर, सिटी अध्यक्ष साहिल गुप्ता आदि ने दोनों पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के दौरान बताया कि रविवार को केसर गाला निवासी नेकां नेता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेकर सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान और प्रदर्शन खत्म होने के बाद 30-40 के करीब युवकों ने हाथों में लाठियां, हाकी व तेज धार हथियार लेकर मुरादपुर में गुंडागर्दी की। युवकों ने मोटर-बाइकों और निजी वाहनों में चल रहे लोगों को रोक-रोक कर उनके नाम पूछे और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडागर्दी कर रहे युवकों ने हिंदू लोगों को परेशान किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। इन नेताओं ने यह भी कहा कि मृतक नेकां नेता के साथ हमदर्दी है, लेकिन कुछ लोगों ने माहौल को खराब करने का प्रयास किया, जो सहन नहीं किया जाएगा। वहीं इस अवसर पर मुरादपुर के सरपंच बाबू राम शर्मा ने बताया कि युवकों ने हाथों में लाठियां और हथियार लेकर हिंदू लोगों को धमकाने के साथ गाली-गलोज और मारपीट भी की।


कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई थी। राजोरी थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। शिष्टमंडल ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही माहौल खराब करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।वहीं एसएसपी व डीआईजी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह मामले की पूरी जांच करेंगे और जिन लोगों के कानून को अपने हाथ में ले गुंडागर्दी कर लोगों को परेशान किया है उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed