{"_id":"4414db03210faeab74717321357c127a","slug":"t20-create-glamorous-club-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 में ग्लैमरस क्लब बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 में ग्लैमरस क्लब बना विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 11 Mar 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के कालेज मैदान में जिला पुलिस की तरफ से आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में हबीब क्रिकेट क्लब सुरनकोट को 26 रनों से हरा कर ग्लैमरस क्लब पुंछ विजेता बन गया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए हबीब क्लब के जफर अहमद को बेस्ट बैट्समैन का खिताब दिया गया। ग्लैमरस क्लब के गुरविंदर को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी हेडक्वार्टर दीपक ढीगरा और एएसपी पुंछ अमित गुप्ता ने की, जबकि एसएसपी जतिंदर सिंह जोहर और जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हुसैन मलिक मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
ग्लैमरस क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवा कर 133 रन बनाए। जबकि हबीब क्लब के बल्लेबाज निर्धारित 20 ओवर में मात्र 107 रन ही बना सकी।
अंत में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को एसएसपी पुंछ और जिला विकास आयुक्त पुंछ ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पद्मश्री शम्भू नाथ खजूरिया, के के कपूर, तारिक खान, डीएस पी डी आर खालिद अमीन, एसडीपीओ मेंढर सुरेंद्र चौधरी, एसडीपीओ सुरनकोट अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।