फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   students issue created also in past

छात्रों में पहले भी हुए हैं विवाद

Tue, 19 Apr 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी Updated Tue, 19 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
students issue created also in past
माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।

राजोरी पुंछ सीमावर्ती जिलो के आतंकवाद से ग्रस्त और गरीब व पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय को खोला गया था। पूर्व मुख्य मंत्री एवं पीडीपी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने यह विश्वविद्यालय खोला था। उनकी इच्छा थी कि बाहरी राज्यों के विद्यार्थी भी यहां शिक्षा प्राप्त करें। लेकिन जब से विवि का गठन हुआ है, तब से ही विवि विवादों के घेरे में रही है।

विज्ञापन


हर वर्ष विवि में किसी न किसी बात को लेकर विवाद उठता है। हर बार कश्मीर के विद्यार्थी माहौल को खराब करते हैं। इससे पहले भी कई बार घाटी के विद्यार्थी विवि में देश विरोधी नारेबाजी और लोकल विद्यार्थियों को परेशान करते पाए गए हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी विवि में बहूचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले के बाद विद्यार्थियों ने हड़ताल शुरू की थी। उस समय भी घाटी के विद्यार्थियों ने हड़ताल के दौरान लोकल विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार किया था। पिछले वर्ष हड़ताल के बाद पैदा हुए तनाव के चलते करीब दो महिने से भी अधिक समय तक विवि बंद रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी के विद्यार्थियों द्वारा हर बार माहौल खराब करने का सीधा प्रभाव राजोरी पुंछ व अन्य लोकल विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ता है। इस संबंध में जब राजोरी के कुछ सियासी नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed