{"_id":"96194bdb22c68e858239b7a69cd52eed","slug":"students-injured-in-leopard-attack-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले से छात्र घायल, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले से छात्र घायल, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 23 Nov 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थन्नामंडी तहसील के खबलां क्षेत्र में एक 10वीं कक्षा के छात्र पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गंभीर घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इशफाक शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से स्कूल के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
थोड़ी ही दूर पहुंचने पर पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग उसे छुड़ाने पहुंचते, तेंदुआ भाग निकला।
विज्ञापन
गंभीर घायल हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर ने बताया कि छात्र के बाजू और चेहरे पर काफी चोटें हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं छात्र पर तेंदुए के हमले की खबर लगते ही काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
लोगों ने वन्य जीन विभाग के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी कई बार क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा रिहायशी इलाकों में नागरिकों पर हमले करने के मामले सामने आ चुके हैं। वन्य जीव विभाग मूकदर्शक बन देख रहा है। गौरतलब है कि रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। दो दिन पहले ही शहर के बथूनी क्षेत्र में तेंदुए ने दर्जनभर बकरियों को अपना शिकार बना डाला था। इससे पहले भी जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमले के मामले सामने आते रहे हैं।