{"_id":"4663c608f10cf0aa1b600889105c5be7","slug":"students-begin-classes-broken-roof-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी छत के नीचे लगती हैं छात्राओं की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी छत के नीचे लगती हैं छात्राओं की कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में कई सरकारी स्कूलों के भवनों की हालत इतनी खस्ता है विद्यार्थियों को खुले में पढ़ाई करना मजबूरी है। कुछ स्कूलों में कमरों की छतें गिरने की कगार पर हैं जो किसी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन
कोटरंका सब डिवीजन के बड्डाल क्षेत्र में गर्ल्स मिडिल स्कूल की हालत सिर्फ एक बानगी भर है। स्कूल के कमरों की छत पर पड़ी लोही की चादरें जंग लगने से इतनी खराब हो चुकी हैं कि बारिश का सारा पानी कमरों में आ जाता है। बारिश के दिनों में स्कूल में छुट्टी कर दी जाती है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का टोटा है। कमरों के अंदर से आसमान दिखता है। स्कूल भवन की खस्ता हालत पर अभिभावकों ने सोमवार को रोष व्यक्त किया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की यह हालत कई साल से है। शिक्षा विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
स्कूल में विद्यार्थियों को सिर छिपाने तक के लिए जगह नहीं है। भाजपा के ठाकुर गुरुदेव सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को स्कूल की हालत पर गौर करना चाहिए। जब विद्यार्थियों के लिए बैठने तक की सुविधा नहीं होगी तो उनकी पढ़ाई कैसे अच्छी हो सकेगी।
स्कूल की खस्ता हालत के बारे में सीईओ ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए इस मामले को उच्च अधिकारियों के उठाया जाएगा। इस पर अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्कूल भवन की मरम्मत नहीं करवाई गई तो वह लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।