{"_id":"6259ba7694893a4db30b745d","slug":"stricke-rajouri-news-jmu2578776183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार से हुई मारपीट को लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारी कांमछोड हडताल पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार से हुई मारपीट को लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारी कांमछोड हडताल पर रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार से हुई मारपीट को लेकर कर्मचारियों ने छोड़ा काम
दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। सुंदरबनी में बीते बुधवार को तहसील परिसर में तहसीलदार तथा आम लोगों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासन की तरफ से की गई कार्रवाई को लेकर व्यापार मंडल, सनातन धर्म सभा तथा आम जनता में रोष है। वहीं शुक्रवार को तहसील कार्यालय के कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने इस मामले में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
शुक्रवार को सुंदरबनी तहसील कार्यालय के कर्मचारी, पटवारी, गिरदावर सभी काम छोड़ हड़ताल पर रहे। पुलिस प्रशासन से मांग की कि तहसीलदार से मारपीट करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। दूसरी तरफ व्यापार मंडल के प्रधान संजीव गुप्ता तथा सनातन धर्म सभा के प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्रेसवार्ता करके प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने तहसील परिसर में बुधवार को हुई घटना के मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से भी मामला दर्ज नहीं किया तो बहुत जल्द व्यापार मंडल, सनातन धर्म सभा के बैनर तले आंदोलन शुरू कर देंगे।