{"_id":"14a9786b274038955ee4805b2768e61a","slug":"stone-did-not-identify-the-killers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर मारने वालों की नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर मारने वालों की नहीं हुई पहचान
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 05 Nov 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पत्थर मार कर सांप्रदायिक सौहार्र्द बिगाड़ने वालों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में बार-बार विफल होने के बाद जिला पुलिस ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। एएसपी तेजिंद्र सिंह और डीएसपी हेड र्र्क्वाटर अब्दुल हमीद चौधरी ने मंगलवार को पत्रकारों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन
शहर की पुलिस चौकी में पत्रकारों के साथ एक विशेष बैठक में एएसपी ने कहा कि हर संभव प्रयास करने के बाद भी पुलिस पत्थर मारने वालों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। शहर की हर गली, चौक पर पुलिस का कड़ा पहरा करने और सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात करने के बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाई है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर भी कुछ हासिल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस का सीआईडी विंग और अन्य खुफिया एजेंसियां भी काफीे प्रयास के बाद कोई सफलता प्राप्त नहीं कर पाई हैं। इस अवसर पर एएसपी और डीएसपी ने पत्रकारों से सहयोग मांगते हुए अपील की कि वह पत्थर मारने वालों की पहचान करने में पुलिस की सहायता करें। पत्रकारों से कहा गया कि यदि उन्हें किसी से भी कोई जानकारी प्राप्त होती है तो वह पुलिस के साथ उसे बांटे, ताकि मिल कर शहर के माहौल को खराब होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
एएसपी ने शहर में जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ इस मसले पर बात चल रही है। बहुत जल्द शहर के कुछ संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले एक हफ्ते से शहर के मुख्य चौक और आसपास की दुकानों को अपना निशाना बनाने के मकसद से कुछ अज्ञात लोग पत्थर और दूध की खाली बोतलें फेंक रहे हैं। उधर, भाजपा की जिला इकाई ने जिला प्रशासन और पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा प्रदर्शन पर उतरेगी।