फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Still hoping for government help

अभी भी सरकारी मदद की आस

Thu, 02 Oct 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Thu, 02 Oct 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
Still hoping for government help

सितंबर माह के पहले हफ्ते में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के रूप में प्रकृति के कहर के बाद अभी तक पीड़ितों को सरकार की मदद का इंतजार करना पड़ रहा है। एक महीना बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवारों को मुफ्त राशन नहीं मिला है। मुख्य मंत्री द्वारा राज्य के सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों को छह महीने का मुफ्त राशन प्रदान करने की बात कही गई थी, लेकिन राजोरी जिले में अभी तक बाढ़ पीड़ित परिवार सरकार की घोषणा के सच होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिले के थन्नामंडी, बुद्धल, कोटरंका, मंजाकोट और कालाकोट आदि तहसीलों के बाढ़ पीड़ित परिवारों को अभी तक कोई राशन नहीं मिला है। बुद्धल के सरपंच बदर दीन के अनुसार क्षेत्र में एक भी बाढ़ पीड़ित परिवार को मुफ्त राशन नहीं मिला है। थन्नामंडी के पंगाई और मंगोटा के सरपंचों की बात मानें तो अभी तक बाढ़ पीड़ित परिवार किसी गैर सरकारी संस्था या सेना द्वारा प्रदान की गई राहत सामग्री से ही गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी बाढ़ पीड़ित परिवार अभी तक सरकार और जिला प्रशासन की उपेक्षा की मार झेल रहे हैं। वहीं इस बारे में जब उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सहायक निदेशक केवल कृष्ण से बात की गई तो उन्होंने सारी गलती विभिन्न तहसीलों के तहसीलदारों और एसडीएम पर डाल कर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक निदेशक के अनुसार, राजस्व विभाग को पीड़ित परिवारों की सूची प्रदान करनी थी, लेकिन अभी तक उनके पास कोई सूची नहीं पहुंची है। वहीं उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सीएपीडी विभाग के पास राशन उपलब्ध है, लेकिन राजस्व विभाग द्वारा पीड़ित परिवारों की सूची प्रदान करने के बाद सबको मुफ्त राशन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed