{"_id":"60e2006b8ebc3ecccd6883e1","slug":"sport-news-rajouri-news-jmu238769959","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। सेना ने दो से चार जुलाई तक बुद्धल में अनस वैली के युवाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक रूप से शामिल करना, स्वस्थ जीवन शैली और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना रहा।
इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं के बीच सामंजस्य लाना और अवाम और सेना के बीच पहले से मौजूद सौहार्दपूर्ण संबंधों का निर्माण करना था। शारीरिक फिटनेस के लिए मंच प्रदान करने के लिए समोट में सेना ने पीर पंजाल रेंज के युवाओं के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। बुद्धल, चासाना और समोट के विभिन्न गांवों से दो पूलों में विभाजित कुल छह टीमों ने क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया और मैच लीग के आधार पर आयोजित किए गए। जीते गए मैचों और कुल औसत के आधार पर संबंधित पूल की शीर्ष टीमों ने 4 जुलाई को फाइनल मैच खेला। सभी भाग लेने वाली टीमों ने क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बहुत उत्साह और खिलाड़ी भावना का प्रदर्शन किया। दर्शकों का उत्साह भी निराला था। बुद्धल पीर पंजाल और समोट क्लब के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबले में समोट क्लब ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। समोट के मोहम्मद शकील को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और समोट के इबरार अहमद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।