फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Sonia topped the 100 -meter race

100 मीटर दौड़ में सोनिया अव्वल

Thu, 30 Oct 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 30 Oct 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sonia topped the 100 -meter race

युवा एवं खेल विभाग की तरफ  से 19 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेड़ी में वार्षिक अथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा एवं खेल विभाग के अधिकारी राजोरी एजाज खान और जोनल फिजिकल अधिकारी सुंदरबनी रमेश शर्मा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में सुंदरबनी और नौशेरा के विभिन्न हायर सेकेंडरी स्कूलों की 24 छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी की सोनिया ने प्रथम और हायर सेकेंडरी स्कूल नौशेरा की पूर्वी शर्मा ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेड़ी की ज्योति वाला ने पहला और नौशरा की सनेह हीर ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबंाई की प्रिया कुमारी प्रथम और हायर सेकेंडरी लंबेड़ी की ताबिया खातून ने दूसरा, 800 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेड़ी की फोजिया कौसर ने पहला और इसी स्कूल की मंजूबाला ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

 
इसी तरह शार्ट पुट में हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई की पूर्वी शर्मा ने पहला, शैल शर्मा ने दूसरा, जेवलिन में हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई की प्रिया कुमारी ने पहला और लंबेड़ी की ज्योति वाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि थाली फेंक में शैल शर्मा ने प्रथम और प्रिया कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed