{"_id":"57d45b354f1c1b94213175d6","slug":"some-of-the-young-man-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गए युवक की डूबने से मौत
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंढर के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सुखतोई नदी में डूबने से मौत हो गई। मेंढर निवासी सिराज अहमद बीएसएफ में भर्ती होने के लिए राजोरी आया था।
शनिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे वह शहर के सलानी क्षेत्र में बहने वाली सुखतोई नदी में डूब गया। कुछ युवकों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया।
पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे बचाने का प्रयास किया गया। पुलिस के सिपाही कमल किशोर ने सिराज को बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, पर डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया।
उधर, पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने शव को पैतृक निवास ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की।
पर जिला अस्पताल की तरफ से एंबुलेंस नहीं मिली। इसके चलते नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
डीएसपी हेडक्वार्टर अब्दुल हमीद ने मृतक के परिवार वालों से बात करते हुए माहौल को शांत कराया और शव के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।
इसके बाद परिवार वालों का गुस्सा ठंडा हुआ और लोगों ने सड़क से जाम हटाया।