फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   six patient infected in hospital

जिला अस्पताल में छह नए मरीजों को रिएक्शन

Sat, 09 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी
ब्यूरो/ राजोरी Updated Sat, 09 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
six patient infected in hospital
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि इस तरह का मामला उनके ध्यान में नहीं है।

जिला अस्पताल में ग्लूकोज व ड्रिप सेट से रिएक्शन होने का मामला एक हफ्ते बाद फिर शुरू हो गया। शुक्रवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक बाद एक छह मरीजों को रिएक्शन हो गया। एक मरीज को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इमरजेंसी वार्ड में विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रस्त कई मरीज भर्ती थे। एक-एक कर छह मरीजों को रिएक्शन हो गया। विशेषज्ञ डाक्टरों ने तत्काल उनका उपचार शुरू किया। पांच मरीजों में हुए रिएक्शन को एक घंटे के भीतर कंट्रोल कर लिया गया। एक मरीज की हालत ज्यादा खराब होने से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन


फिर से अस्पताल में रिएक्शन की खबर लगते ही एमएलए राजोरी चौधरी कमर हुसैन तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। एमएलए व पीडीपी के जिला सचिव मुश्ताक बट्ट ने इमरजेंसी वार्ड व अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों का हाल जाना और उन्हें उपलब्ध हो रही सुविधाओं के बारे मे भी जानकारी हासिल की। कुछ विशेषज्ञ डाक्टरों से रिएक्शन के पीछे ग्लूकोज या ड्रिप सेट को लेकर अशंका जताई, लेकिन सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद चल पाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलए ने जिला अस्पताल के कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश शर्मा से कहा कि मरीजों को सरकारी ग्लूकोज व ड्रिप सेट जारी न करें। पहले जांच के लिए भेजे गए ग्लूकोज या ड्रिप सेट की जब तक रिपोर्ट नहीं आती, तब तक मरीजों को सरकारी ग्लूकोज व ड्रिप सेट न दिए जाएं। गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले जिला अस्पताल में 12 मरीजों को रिएक्शन हुआ था, जिसमें से एक मरीज की जीएमसी जम्मू ले जाते समय रास्ते मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed