फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shrimadbhagwat katha

मन की चिकित्सा के लिए सत्संग भवन ही चिकित्सालय : स्वामी परमानंद गिरि

विज्ञापन
Shrimadbhagwat katha
नौनाथ अखंड परमधाम आश्रम में सत्संग का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के नौनाथ अखंड परमधाम आश्रम में सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल के प्रमुख स्थायी सदस्य स्वामी परमानंद गिरि महाराज ने संगत पर अपने दिव्य प्रवचनों की वर्षा की। उन्होंने कहा कि जैसे शरीर के रोग के इलाज के लिए अस्पताल चाहिए, ऐसे ही मानसिक रोग के लिए सत्संग भवन ही चिकित्सालय है।

कहा कि हम जयकारे लगाते हैं श्रीराम जन्म भूमि की जय हो, श्रीकृष्ण जन्म भूमि की जय हो। लेकिन, शिव की भूमि नहीं है। उनका जन्म नहीं हुआ है। फिर भी पार्वती जब-जब जन्म लेती हैं, शिव से ही ब्याह करती हैं। नारद जी ने उन्हें बहुत समझाया। भगवान विष्णु को बड़ा बता कर उनकी महिमा बताई। तब भी पार्वती ने हर बार यही कहा कि वह बिना ब्याह के रह लेंगी, लेकिन जब भी करेंगी तो शंकर से ही ब्याह करेंगी। यह है उनकी निष्ठा। उनकी जैसी ही निष्ठा होनी चाहिए। वह चाहे पति की निष्ठा हो, चाहे गुरु की निष्ठा हो या भगवान की निष्ठा हो। निष्ठा पक्की होनी चाहिए। वहीं कृष्ण हैं, वही राम, वही जानकी, वही राधा। जिसको मानते हो, उसे पक्का मान कर रोज भजन करें। पर पूर्णतया के बाद वही कृष्ण, वही राम हैं, इस भ्रम से ऊपर उठना है। इससे पहले स्वामी परमानंद गिरि का जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में प्रवेश करने पर शिष्यों ने भव्य स्वागत किया। उसके बाद नौनाथ आश्रम में सुभाष शास्त्री के नेतृत्व में हजारों शिष्यों ने बैंड-बाजे और फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed