फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Show cause notice to teachers

कारण बताओ नोटिस जारी किया

Wed, 09 Dec 2015 06:35 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to teachers

थन्नामंडी के स्कूल के हेडमास्टर और फिजिकल एजूकेशन टीचर के गैरहाजिर के चलते कारण्ा बताओ नोटिस जारी किया। जिले की थन्नामंडी तहसील के शाहदरा शरीफ स्थित सरकारी हाई स्कूल में शिक्षा विभाग की टीम के औचक दौरे पर पहुंची। इस दौरान स्कूल के हेडमास्टर और फिजिकल एजूकेशन टीचर गैरहाजिर पाए गए।

विज्ञापन


स्कूल के विद्यार्थियों की पढ़ाई में अनुक्रिया भी शून्य ही पाई गई। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सीईओ राजोरी के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक विशेष टीम ने उक्त स्कूल का औचक दौरा किया। यहां हेडमास्टर और फिजिकल टीचर गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन


सोमवार को इसकी रिपोर्ट सीईओ के पास पहुंची। स्कूल में हाजिर अन्य शिक्षक व इंचार्ज हेडमास्टर कोई भी रिकार्ड टीम के समक्ष पेश न कर सके। बच्चों से टीम द्वारा पूछे गए सवालों का भी कोई जवाब नहीं मिला। दसवीं और आठवीं के विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित के सवाल नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को कड़ा संज्ञान लेते हुए सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसेन चौधरी ने मंगलवार को स्कूल के सभी शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए। स्कूल में बिना अनुमति के गैर हाजिर रहने वाले हेडमास्टर और फिजिकल टीचर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही उनके वेतन रोकने के निर्देश दे दिए। सीईओ ने हेडमास्टर को तीन दिन में स्कूल रिकार्ड सहित सीईओ कार्यालय पेश होने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed