फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Shiva devotees happy with grand welcome

Rajouri News: राजोरी में दूसरे जत्थे पर पुष्पवर्षा भव्य स्वागत से शिवभक्त गदगद

Fri, 09 Aug 2024 06:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Fri, 09 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees happy with grand welcome
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। पुंछ के मंडी स्थित श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के लिए 550 यात्रियों का दूसरा जत्था वीरवार को राजोरी पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने भक्तों पर पुष्पवर्षा की। इससे भोले के भक्त गदगद नजर आए। इस दौरान बम-बम भोले के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय युवाओं ने भी स्वागत किया।
दूसरे राज्यों से पहुंचे यात्रियों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच कर खुशी जताई। श्रद्धालु राजोरी वासियों की ओर से मिल रहे प्रेम और स्नेह के प्रति आभार भी प्रकट कर रहे। उनका कहना है कि वह इस पल को कभी नहीं भूल पाएंगे। उधर, श्री भोली माता चैरिटेबल ट्रस्ट ने यात्रियों के लिए लंगर लगाया, जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। बाद में भक्तों के दूसरे जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच पुंछ से दरबार में हाजिरी लगाकर लौटे भक्तों के पहले जत्थे ने भी राजोरी पहुंचने पर भोजन ग्रहण किया। विश्राम करने के बाद उन्होंने राजोरी के वातावरण का आनंद उठाया। बाद में जम्मू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बिंबर गली में भी बह रही आस्था की बयार
मेंढर। पुंछ जिले के द्वार बिंबर गली में भी आस्था की बयार बह रही है। यहां भी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। लंगर की व्यवस्था भी थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वह दस दिन तक इसी तरह भक्तों का स्वागत करेंगे। यहां भी प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। चिकित्सा सुविधा भी है। यहां बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और सनातन धर्म सभा की ओर से व्यवस्था की जाती है। इसमें पूरे मेंढर के लोग सहयोग करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed