फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Seven years of Modi government

मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा ने किये कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
Seven years of Modi government
राजोरी। केंद्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर रविवार को जिले के विभिन्न इलाकों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर मास्क, सैनिटाइजर, फल, आदि बांटे और गरीबों को भोजन कराया।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले जीएमसी में भर्ती कोरोना मरीजों, उनके तीमारदारों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का उत्साहवर्धन किया और उनमें कोविड संबंधित सामग्री वितरित की। दोपहर को शहर के झूला पुल के पास झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वालों को भोजन कराया और उन्हें कोरोना को लेकर जागरूक किया। उधर सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता रेखा शर्मा ने जरूरतमंद लोगों में सैनिटाइजर, एन-95 मास्क, ऑक्सीमीटर और आयुर्वेदिक दवाइयां बांटी। इसके अलावा उन्होंने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी जरूरतमंदों को दी। रेखा ने कहा कि उनका प्रयास इस मुश्किल वक्त में किसी को भूखा न रहने देना है। जिला महासचिव रंजीत तारा ने भाजपा नेताओं के माध्यम से राजोरी के मुरादपुर, बथूनी, पीर कांजू, दासल, आदि गांवों में आईएसएम कार्यक्रमों का इम्यूनिटी बूस्टर और कोरोना किट बांटी। उन्होंने लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

मास्क, सैनिटाइजर और राशन बांटा
सुंदरबनी। केंद्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर सुंदरबनी इकाई की ओर से जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर और राशन का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला प्रधान कैप्टन बालकृष्ण शर्मा, मंडल प्रधान राकेश शर्मा, शाम मेहरा, सरपंच बोध राज शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना को खत्म करने के लिए सरकार बहुत काम कर रही है। देश को कोरोना से मुक्त करने में सभी सरकार का साथ दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ में राशन, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण
पुंछ। जिले में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सरकार के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में रविवार को बूथ स्तर पर सेवा ही संगठन है दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी की तरफ से हर बूथ पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी नेताओं की तरफ से गरीबों में राशन, मास्क और सैनिटाइजर बांटते हुए सेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रधान मोहम्मद रफीक चिश्ती, प्रदेश सचिव सुनील गुप्ता, पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा, आदि पदाधिकारियों की तरफ से बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में भाग लेते हुए उन्होंने कोरोना महामारी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामान वितरित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार में हुए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed