राजोरी। सेना ने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ससालकोट, गवर्नमेंट हाई स्कूल कल्लर और गवर्नमेंट हाई स्कूल डूंगी को दो-दो कंप्यूटर प्रदान किए हैं। ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना नागरिक प्रशासन के प्रयास को पूरा करने और स्थानीय आबादी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।
सेना की यह पहल सीमावर्ती क्षेत्र के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में अच्छा कदम साबित होगा। इससे वे शैक्षिक योग्यता की अधिक से अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकें और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी ने छात्रों के साथ बातचीत भी की और उन्हें अपने लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि सेना दूरदराज के गांवों में छात्रों के शिक्षा मानकों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी उनका समर्थन करना जारी रखेगी। कार्यक्रम की सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहना की, जिन्होंने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए की गई पहल के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।