{"_id":"624c81a684c29c65fc26c811","slug":"seminar-rajouri-news-jmu257184814","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के बीच मीडिया के संबंधों पर प्रकाश डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के बीच मीडिया के संबंधों पर प्रकाश डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। डिग्री कॉलेज के आईक्यूएसी ने करियर काउंसलिंग सेल के सहयोग से मीडिया, समाज और संस्कृति अंतरसंबंध और उभरते रुझान, विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य मीडिया और समाज के बीच संबंधों और वर्तमान दुनिया में मीडिया की बदलती भूमिका पर चर्चा करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. रजत भारद्वाज, संयोजक कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ के स्वागत भाषण से हुई। प्राचार्य प्रो. सुरिंदर कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने जोर दिया कि कैसे मीडिया वर्तमान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मीडिया समाज और दुनिया के बीच संचार के मुख्य चैनल के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि मीडिया कैसे समाज का दृष्टिकोण बनाता है, और कैसे मीडिया समाज के कार्यों और जिम्मेदारियों को अलग तरीके से पूरा करता है।
कार्यशाला में भुवनेश्वर शर्मा, राज केसर, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शर्मा, विनय भारद्वाज, सुनील चंदन, कमलजीत, रजत कुमार, अनिल शर्मा और मोहम्मद अक्सर मुगल शामिल थे। कार्यशाला का संचालन सहायक प्रो. इनाम उल हक द्वारा किया गया और धन्यवाद प्रस्ताव मोनिशा बंधु सहायक अंग्रेजी की प्रो. द्वारा प्रस्तुत किया गया।