{"_id":"5f8365108ebc3e9bab1b80cf","slug":"seminar-rajouri-news-jmu2205774200","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
राजोरी में छात्राओं को सम्मानित करते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिला प्रशासन ने बालिका दिवस पर छात्राओं को सम्मानित करने के लिए समारोह करवाया। यह आयोजन डीसी मोहम्मद नजीर शेख की अध्यक्षता में करवाया। डीसी ने कहा कि जागरूकता फैलाने और दुनिया भर में बेटियों की अहमियत, शक्ति और क्षमता को उजागर करने के उद्देश्य से बालिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों को प्रथम प्रभार के रूप में महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं।
डीसी ने जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए उनके उत्साही प्रयासों के लिए जिला स्तरीय महिला केंद्र (एमएसके) की पूरी टीम के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर बीबीबीपी अभियान के बेहतर कार्यान्वयन के लिए प्रत्येक पंचायत में एक ब्रांड एंबेसडर नामित किया जाएगा।
नोडल अधिकारी बीबीबीपी बिलाल राशिद मीर ने बालिका दिवस के महत्व पर कहा कि लड़कियों के जीवन और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना समय की जरूरत है और लड़कियों को खुद उस प्रयास में आगे आना चाहिए। इस मौके पर डीसी ने जरूरतमंद परिवारों की छात्राओं को स्कूल बैग और स्टेशनरी किट भी वितरित की।