{"_id":"655d0bf62761c1fe320e1ca4","slug":"search-operation-in-rajouri-rajouri-news-c-272-1-raj1001-962-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: कालाकोट के जंगलों को खंगाल रहे सुरक्षा बल, कोई सफलता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: कालाकोट के जंगलों को खंगाल रहे सुरक्षा बल, कोई सफलता नहीं
विज्ञापन
बेरवी गांव में संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद रविवार से जारी है तलाशी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के कालाकोट थाने के अंतर्गत बेरवी गांव में तलाशी अभियान लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। हालांकि, सुरक्षा बलों के हाथ अब तक कोई सफलता नहीं लगी है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कालाकोट थाने के तहत जंगली इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया था। सूत्रों के अनुसार बेरवी गांव में दो से तीन आतंकियों के किसी स्थानीय निवासी के घर आने और वहां खाना खाने की सूचना मिली थी। इसके बाद बड़े पैमाने पर उक्त गांव में सेना और पुलिस ने कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जोकि मंगलवार शाम को भी जारी था। सुरक्षा बलों ने बेरवी से सटे सलोकी, सियाल सुई, धर्मसाल, आदि वन क्षेत्रों में भी तलाशी शुरू की, और लगातार जारी है। तलाशी अभियान में सेना और पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो भी जुटे हुए हैं। ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है।