{"_id":"99ed8a7f926dc45e387101418c5f792b","slug":"school-children-in-colorful-moha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 23 Nov 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के प्रीतम पैवेलियन में शनिवार को बडे़ ही धूमधाम से 66वां पुंछ लिंक अप दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों ने पुंछ को कबिलाइयों से मुक्त करा कर भारत के साथ जोडे़ के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों की याद में बनाए गए नमन स्थल पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
जिसके उपरांत पुंछ की आजादी की खुशी में जहां स्कूली बच्चों और सेना के जवानों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया, वहीं सेना के घुड़सवारों और हेलीकाप्टरों ने कई हैरतअंगेज़ करतब दिखाए। छात्र-छात्राओं ने 1947-48 में बने हालात और पुंछ पर कबिलाई हमला और स्थानीय लोगों द्वारा ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह की अगुवाई में पुंछ को दुश्मन से मुक्त कराए जाने की घटना को एक लघु नाटक के रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
सेना के प्रीतम स्टेडियम में पुंछ ब्रिगेड की तरफ से 66वें पुंछ लिंक अप दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पुुंछ के ब्रिगेड कमांडर नबदीप बराड़ और सेना की 25 इंफेंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनर्ल सरनजीत ने की। 16 कोर के कोर कमांडर लेफ्टीनेंट जनरल एच के सिंह और सैन्य कमांडर जनरल डी एस हुडडा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
सेना की 2/4 और 2/5 गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने खोखरी नृत्य का प्रदर्शन किया। कोर कमांडर ने स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पुुंछ के जाने माने कलाकार प्रदीप खन्ना ने अपने अनोखे अंदाज में मंच संचालन करते हुए पुंछ लिंपअप के समय की तस्वीर को अपने शब्दों से प्रकट किया।