{"_id":"621a7a95e53b88214d0b1343","slug":"samasya-suni-rajouri-news-jmu2546595188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने बुद्धल का दौरा कर समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने बुद्धल का दौरा कर समस्याएं सुनीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जम्मू-पुंछ संसदीय सीट के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने शनिवार को अपने राजोरी दौरे के दौरान जिले के बुद्धल और खंडी क्षेत्रों का दौराकर लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिले के बुद्धल इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के यूटी प्रवक्ता मंजूर अहमद नायक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा युवा नेताओं भाग लिया और जुगल किशोर शर्मा के समक्ष अपनी परेशानियों को रखा।
वहीं इस अवसर पर मंजूर नाइक ने सांसद को समस्या बताते हुए बताया कि बुद्धल को जल्द तहसील का दर्जा देकर तहसीलदार को बिठाने, पीएचसी का दर्जा बढ़ाने, स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य केंद्रोें में डॉक्टरोें की तैनाती करने, जर्जर और खस्ता स्कूल भवनों की मरम्मत करने, बुद्धल गब्बर रोड को पक्का करने के साथ पुल का निर्माण कराने, बुद्धल के विस्थापितों के पुनर्वास के लिए योजना बनाने और अघोषित बिजली कटौती व पेयजल कटौती की समस्याएं रखीं। वहीं सांसद ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को लोगों कोे बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए ठोस उपाय करने के निर्देश दिए। सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने और अन्य लोगों को इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम करने के लिए कहा।
वहीं सांसद के दौरे के दौरान सियासी पार्टियों के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर नेकां ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम मोहिउद्दीन लोन कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मुश्ताक अहमद, गुलाम मोहम्मद सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए और मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा में अपना विश्वास जताया।