फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   road

Rajouri News: देवक हथल मार्ग की हालत खस्ता होने से लोग परेशांन

विज्ञापन
road
सुंदरबनी। उपजिला के पहाड़ी क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सुंदरबनी से जोड़ने वाली देवक हथल सड़क जर्जर होने से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग की हालत इतनी बदहाल हो चूकी है कि वाहन चालक वाहन ले जाने से कतराते हैं। क्योंकि मार्ग पर हुए गड्ढों से वाहन ले जाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

इस संबंध में स्थानीय निवासियों शमशेर सिंह, कस्तूरी लाल, प्रवीण कुमार, केवल कृष्ण, मुंशी राम, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार आदि का कहना है कि देवक हथल मार्ग पर सिया से देवक हथल तक इतने गहरे गड्ढे हैं कि सिया के आगे वाहन चालक वाहनों को ले जाने से मना कर देते हैं। इस कारण लोगों को सिया से देवक तक पैदल चलना पड़ता है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभाग की तरफ से खस्ताहाल सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि अगर लोक निर्माण विभाग की ओर से उक्त मार्ग की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो मजबूर होकर लोगों को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed