{"_id":"a037a410840ecef4cd695f0ab65d1fa4","slug":"reversing-matador-11-passengers-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर पलटने से 11 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटाडोर पलटने से 11 यात्री घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
थन्नामंडी तहसील के नीरोजाल साज क्षेत्र में रविवार को एक मेटाडोर के सड़क किनारे खाई में गिरने से उसमें सवार करीब 11 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मेटाडोर राजोरी से थन्नामंडी की तरफ जा रही थी। इस बीच साज क्षेत्र में सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देते समय चालक अपना संतुलन खो बैठा और मेटाडोर सड़क से करीब 20 फीट खाई में जा गिरी। जिससे 11 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर ने बताया कि सभी 11 यात्रियों रूबिया कोसर, साहिल अहमद, मोहम्मद अफ्तार, अबरार अहमद, मजीद अहमद, शाजिया कोसर, नजीर हुसेन, मोहम्मद आफताब, रियाज अहमद, शब्बीर हुसेन और शकील अहमद की हालत खतरे से बाहर है। सभी घायल थन्नामंडी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।
विज्ञापन