{"_id":"4e89a5b18b4e1ec0b29931c0b11947e8","slug":"ret-teachers-demanded-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईटी शिक्षकों ने मांगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईटी शिक्षकों ने मांगा वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 25 Mar 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरईटी शिक्षकों ने गठबंधन सरकार पर पक्षपात और भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शिक्षकों ने जल्द बकाया वेतन देने और ठोस ट्रांसफर पालिसी बनाने की भी गुहार लगाई है। मंगलवार को आल जेएंडके आरईटी शिक्षक फोरम के बैनर तले आरईटी शिक्षकों ने बैठक कर सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट किया।
इस अवसर पर फोरम के चेयरमैन शौकत जावेद मीर, जिला प्रधान आफताब तांत्रे, राज्य सचिव जहांगीर खान आदि ने कहा कि करीब सात आठ महीनों से आरईटी शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
बिना वेतन के अब शिक्षक कार्य करने वाले नहीं हैं। इसके अलावा अभी तक आरईटी शिक्षकों के लिए कोई ठोस ट्रांसफर पालिसी भी नहीं बनाई गई है।
कई वर्र्षों से आरईटी शिक्षक उन्हीं स्कूलों में कार्य कर रहे हैं, जहां उनकी नियुक्ति हुई थी। शिक्षकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 29 मार्च तक सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 30 मार्च से वह काम छोड़ हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन