{"_id":"670e92b6b84d973a390a57a89815f07e","slug":"ret-teachers-asked-for-salary-arrears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईटी शिक्षकों ने बकाया वेतन मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईटी शिक्षकों ने बकाया वेतन मांगा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
आरईटी शिक्षकों ने गठबंधन सरकार पर पक्षपात और भेदभाव का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने जल्द बकाया वेतन देने और ठोस ट्रांसफर पालिसी बनाने की गुहार लगाई है। आल जेएंडके आरईटी शिक्षक फोरम के बैनर तले जिले के थन्नामंडी क्षेत्र में आरईटी शिक्षकों ने बैठक कर सरकार के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट किया।
इस अवसर पर फोरम के चेयरमैन शौकत जावेद मीर, जिला प्रधान आफताब तांत्रे, राज्य सचिव जहांगीर खान आदि ने कहा कि करीब सात आठ महीनों से आरईटी शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
बिना वेतन के अब शिक्षक कार्य करने वाले नहीं हैं। इसके अलावा अभी तक आरईटी शिक्षकों के लिए कोई ठोस ट्रांसफर पालिसी भी नहीं बनाई गई है।
कई वर्षों से आरईटी शिक्षक उन्हीं स्कूलों में कार्य कर रहे हैं, जहां उनकी नियुक्ति हुई थी। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि 29 मार्च तक सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 30 मार्च से वह काम छोड़ हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन