{"_id":"0045c32d1a42982c49f1854d84f6b448","slug":"rehearsal-of-pace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कदम से कदम मिलाकर की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कदम से कदम मिलाकर की रिहर्सल
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Sun, 25 Jan 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शनिवार को गणतंत्र दिवस परेड के लिए फाइनल एवं फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। जिसमें पुलिस, एनसीसी कैडेट्स और बच्चों ने कदम से कदम मिलाते हुए मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त ने गणतंत्र दिवस तैयारियों की प्रशंसा की। स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।
समारोह की अध्यक्षता जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के कार्र्यकारी अधिकारी ने की। जबकि पुलिस अधीक्षक जे एस जोहर और जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हुसैन मलिक ने मुख्य अतिथि के तौर पर परेड की सलामी ली।
मेंढर तहसील में भी शनिवार को गणतंत्र दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। इस मौके पर तहसीलदार ने रिहर्सल परेड की सलामी ली और फाइनल कार्यक्रमों की घोषणा की।
विज्ञापन
इस रिहर्सल में नगर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। इसी प्रकार तहसील के ग्रामीण सरकारी हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में भी फुल ड्रेस रिहर्सल की गई, जिसमें परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।