{"_id":"7e7597e857607e7c5b3b05cd22d335c1","slug":"recovered-stolen-goods-burglar-control-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का सामान बरामद, चोर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का सामान बरामद, चोर काबू
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
शहर के अल्फा गेट स्थित एक सर्विस स्टेशन से कुछ दिन पहले काफी सामान चोरी हो गया था। पुलिस के अनुसार अल्फा गेट निवासी जोहीब अली ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि 7 जनवरी को उसकी सर्विस स्टेशन से किसी चोर ने मोटर, कंप्रेसर सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी राजेश्वर सिंह ने बताया कि एसएचओ राजोरी चमन गोरखा की विशेष टीम ने डीएसपी हेडक्वार्टर हमीद चौधरी की अगुवाई में चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
एसएसपी के अनुसार चोर अल्फा गेट निवासी रंदीप कुमार पुत्र शंभूनाथ को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह चोरी में अकेला शामिल था या कुछ और लोग भी उसके साथ थे।