{"_id":"61f050877c3dc567215993b0","slug":"rajouri-jammu-kashmir-problem-corona-rajouri-news-jmu2526034131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बच्चों, दो अधिकारियों समेत राजोरी में 100 और संक्रमित, एक मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बच्चों, दो अधिकारियों समेत राजोरी में 100 और संक्रमित, एक मरीज की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में मंगलवार को कोरोना के 100 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की जान गई है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नौशेरा निवासी 44 वर्षीय एक व्यक्ति कुछ दिन पहले गिरकर जख्मी हुआ था, जिसे जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया, जहां टेस्टिंग के दौरान उसे कोरोना संक्रमित पाया गया। मंगलवार दोपहर बाद उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के नए मामलों में आठ बच्चे, छह हेल्थ केयर वर्कर और राजस्व विभाग के दो अधिकारी भी संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले कालाकोट हेल्थ ब्लॉक से मिले हैं, जहां 39 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जबकि दरहाल ब्लॉक से 19, नौशेरा से 11, सुंदरबनी से 19, मंजाकोट से 10 और कंडी ब्लॉक से दो मामले हैं।
डीसी विकास कुंडल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों ने जगह-जगह कोरोना टेस्टिंग बढ़ा दी है। हर आने-जाने वाले का टेस्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें कोरोना वैक्सीनेशन में भी जुटी हुई हैं। जिले के दूरदराज के इलाकों में जहां पर बर्फबारी हुई है और हालात काफी संगीन हैं, वहां पर भी विशेष टीमें लगातार वैक्सीनेशन करने में जुटी हैं। कोेरोना एसओपी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परिवर्तन निदेशालय की विशेष टीमोें ने मंगलवार को 34 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।