{"_id":"65397c9341795d582106008a","slug":"rajouri-block-divis-administration-rajouri-news-c-272-1-raj1001-790-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर करें समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर करें समाधान
Thu, 26 Oct 2023 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्लांगढ़ की साज पंचायत में ब्लॉक दिवस पर डीसी ने सुनी समस्याएं दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। डीसी विकास कुंडल की अध्यक्षता में ब्लॉक प्लानगढ़ की साज पंचायत में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। इसमें उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निदान करने के निर्देश दिए।
लोगों ने सार्वजनिक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाई। उन्होंने सड़कों पर तरकोल डालना, पर्याप्त कर्मचारी और सरकारी संस्थानों के दर्जे बढ़ाने, पानी की कमी को पूरा करने और स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में वृद्धि की मांग की। सरकारी हाई स्कूल दोदासन बाला में शिक्षकों की कमी दूर करना, पीएचसी में एक डॉक्टर की आवश्यकता, बिजली के खंभों का प्रावधान की भी गुहार लगाई। डीसी ने मिडिल स्कूल कुंडा के संबंध में उठाई गई चिंताओं के जवाब में तहसीलदार को विद्यालय की भूमि का सीमांकन करने का निर्देश दिया। सैमा सिमत से दोदासन तक सड़क की समस्या को भी शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन योजनाओं के संबंध में, उपायुक्त ने जनता को आश्वासन दिया कि विभिन्न पंचायतों में लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर लिया जाएगा।