फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri blast in kotranka again migrant couple injured

राजोरी में फिर धमाका: कोटरंका में हुए ब्लास्ट में प्रवासी दंपती घायल

Wed, 20 Apr 2022 11:09 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 11:09 AM IST
सार

राजोरी में मंगलवार देर रात एक बार फिर धमाका हुआ। जिले के कोटरंका के जगलानू गांव में एक झुग्गी बस्ती के बाहर हुए ब्लास्ट में एक प्रवासी दंपती घायल हो गया है।

विज्ञापन
rajouri blast in kotranka again migrant couple injured
राजोरी ब्लास्ट में घायल दंपती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजोरी जिले के कोटरंका सब डिवीजन के जगलानू इलाके में मंगलवार रात संदिग्ध विस्फोट से उत्तर प्रदेश के रहने वाले दंपति घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में यह ग्रेनेड या दस्ती बम से हमला बताया जा रहा है। घायलों को छर्रे लगने के जख्म हैं, जिन्हें जीएमसी राजोरी रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


हमले को टारगेट किलिंग की मंशा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जहां विस्फोट हुआ, वहां प्रवासियों और अल्पसंख्यक राजपूत समुदाय के ही घर हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटरंका बस स्टैंड के पास जगलानू क्षेत्र में पुल के नीचे झुग्गियों के पास रात 9.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। धमाके की चपेट में आए विनोद कुमार पुत्र राज कुमार और उसकी पत्नी क्रांति निवासी उत्तर प्रदेश घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायल दंपती को कोटरंका के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायलों ने बताया कि वह अपनी झुग्गी में सो रहे थे। अचानक झुग्गी के बाहर जोरदार धमाका हुआ, जिससे निकले छर्रों से वह घायल हो गए। वहीं, पुलिस व सेना ने विस्फोट के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में ग्रेनेड या कोई दस्ती बम फेंक कर किया गया हमला प्रतीत हो रहा है। विस्फोट में दो लोग घायल हुए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


कोटरंका में 26 मार्च को हुए थे दो धमाके
कोटरंका में पुलिस थाने के बिल्कुल पास 26 मार्च की रात को दो धमाके हुए थे। इसमें टाइमर का इस्तेमाल किया गया था। आतंकियों ने पहला धमाका कम क्षमता का और दूसरा बेहद शक्तिशाली धमाका किया था। प्रारंभिक जांच में इन धमाकों के पीछे ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की मंशा थी, लेकिन लगभग चार सप्ताह बाद भी इस मामले में अन्य कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed