{"_id":"68a39491c194750ba905d4fe","slug":"rajauri-news-youth-missing-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105265-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में नदी पार करते समय बहा 20 साल का युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में नदी पार करते समय बहा 20 साल का युवक, तलाश जारी
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी शहर के दस्सल कराईयां क्षेत्र में सोमवार को 20 साल का युवक नदी पार करते समय बह गया। युवक की पहचान आतिफ शाह (20) निवासी दस्सल कराईयां के रूप में हुई है। करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत से तलाशी अभियान चलाया गया।
इसमें एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय लोगों ने अभियान चलाया। एसएसपी गौरव सीवरक़र, डीसी अभिषेक शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन की निगरानी की लेकिन फिलहाल युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका।
बताया जा रहा है कि युवक किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर लौट रहा था तो रास्ते में नदी पार करते समय अचानक उसका पैर फिसलने से नदी में गिर गया। उसके साथ मौजूद दूसरे युवक ने बताया कि नदी में अचानक बाढ़ आने से युवक उसमें बह गया। बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। बता दें के जिला प्रशासन और पुलिस की बार-बार एडवाइजरी जारी करने और अपील करने के बाद भी लोग नदी नालों का रुख करना नहीं छोड़ रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर नदी नालों को पार करते हैं।