{"_id":"6910f6477b548371ec044afb","slug":"rajauri-news-cancer-awareness-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105901-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: सेना ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता पर करवाया व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: सेना ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता पर करवाया व्याख्यान
Mon, 10 Nov 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान आयोजित किएफोटो स्रोत सेना
राजोरी। सेना ने राजोरी और पुंछ के स्कूलों में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान करवाए। यह कार्यक्रम सरकारी हाई स्कूल, सलानी, पीर सईद मूसा वाली पब्लिक स्कूल, संगियोट और सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समोट में करवाए गए।
बता दें कि राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस नोबेल पुरस्कार विजेता मैरी क्यूरी की जयंती पर मनाया जाता है। सेना की इस पहल का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय लोगों को कैंसर से लड़ने में स्वस्थ जीवनशैली, शीघ्र निदान, नियमित जांच और समय पर उपचार के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। सूचनात्मक सत्र में तंबाकू और शराब के सेवन के खतरों, संतुलित पोषण के महत्व और कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों के प्रति सतर्कता पर प्रकाश डाला गया। व्याख्यानों ने कैंसर से बचे लोगों और उनकी देखभाल करने वालों की भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक शक्ति पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य मुद्दे पर चिकित्सा मार्गदर्शन और जागरूकता प्रदान करने के लिए सेना का आभार जताया। संवाद