{"_id":"60b2950d8ebc3e018e587aac","slug":"rain-rajouri-news-jmu236245632","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी मे तेज बारिश, पहाड़ी इलाकों मे बारिश व ओले गिरने से मौसम हुआ कूल कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी मे तेज बारिश, पहाड़ी इलाकों मे बारिश व ओले गिरने से मौसम हुआ कूल कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में शनिवार को हुई तेज बारिश और तेज हवा चलने से लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में ओले गिरने से मौसम ठंडा हो गया। लोग इसका आनंद उठाने लगे। हालांकि बारिश से गलियों और नालियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी।
जिले में मौसम ने दोपहर बाद करवट लेना शुरू की। तीन बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई, जो लगातार चलता ही रहा। इसके बाद दूरदराज के कुछ इलाकों जैसे थन्नामंडी, कंडी, बुद्धल में कई स्थानों पर घरों और दुकानों के अंदर पानी घुसने की समस्या शुरू हो गई। इसके अलावा गलियों और सड़कों पर भी कीचड़ और फिसलन बढ़ने से लोगों को आवाजाही में काफी समस्या आईं।
शनिवार की शुरूआत साफ मौसम के साथ हुई थी और तेज धूप ने दोपहर तक लोगों के पसीने छुड़ा दिए, लेकिन, बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को तापमान में गिरावट आने से काफी राहत मिली है। उधर, पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने से ठंड लगने लगी है। उधर से आने वाली सर्द हवाओं से राजोरी शहर और आस पास के इलाकों का मौसम ठंडा हो गया है। लोग इस सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।