{"_id":"60b292ed8ebc3e7fed10aaea","slug":"rain-rajouri-news-jmu2362445192","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमसभरी गर्मीं से लोग हुए हाल बेहाल घरों के अंदर रहने को हुए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमसभरी गर्मीं से लोग हुए हाल बेहाल घरों के अंदर रहने को हुए मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही तपती गर्मी से शनिवार को लोगों ने थोड़ी राहत पाई। जिले भर में गर्मी से बेहाल हो चुके लोगों को दोपहर बाद छाए बादलों से काफी सुख महसूस हुआ। इसके बाद तो तेज हवाएं भी चलीं और बारिश की बूंदें भी गिरीं। शाम को मौसम इतना सुहाना हो गया कि गर्मी की वजह से बाहर निकलने में कतराने वाले लोग भी बाहर निकल कर खुशनुमा मौसम का आनंद लेते नजर आए।
हर दिन की तरह शनिवार की शुरूआत भी बेचैन कर देने वाली तेज गर्मी से ही हुई। लोग गर्मी से बेहाल से रहे और बिजली की कटौती आग में घी डालने का काम करती रही। दोपहर होते होते गर्मी अपने चरम पर थी लेकिन कुछ ही देर में आसमान में उड़ते बादलों ने सूरज की चमक को फीका करना शुरू कर दिया। शाम होने पर बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया और ठंडी-तेज हवाएं भी बहने लगी। यह सुहाना मौसम लोगों को राहत देने के लिए काफी था लेकिन बारिश ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर गर्मी से बड़ी राहत दी। घरों में बिजली की कटौती से परेशान लोगों को मौसम के मिजाज ने खुश कर दिया।
इससे पहले तपती धूप के कारण होने वाली भीषण गर्मी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। देश भर में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू है और ज्यादातर लोग घरों में ही रहकर अपने काम कर रहे हैं। बाहर गर्मी ज्यादा होने लगी थी तो लोग बाहर निकलने से और ज्यादा कतराने लगे थे। बिजली की अनियमित कटौती उनकी बेचैनी को और बढ़ा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस और पब्लिक के बीच तालमेल बढ़ाने के निर्देश
सुंदरबनी। कस्बे के सरकारी डाकबंगले में पुलिस और आम लोगों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस ने सरपंचों और म्यूनिसिपल कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक नवनियुक्त एएसपी नौशेरा अमित वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सरपंचों और म्यूनिसिपल कमेटी के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को उजागर किया और सुंदरबनी में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करने की बात कही। इस पर अमित वर्मा ने कहा कि पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल से ही सब ठीक हो सकता है। आम लोग पुलिस का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में अपराध को बढ़ने न दिया जाए। बैठक में डीडीसी राजेंद्र शर्मा, बीडीसी अरुण शर्मा, एसडीपीओ नौशेरा जाकिर मिर्जा, थाना प्रभारी एसडी सिंह भी मौजूद रहे।